बागपत, अप्रैल 11 -- बिनौली। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेडा में प्रबंध समिति को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। चुनाव प्रक्रिया में धांधली और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि के बाद शासन ने मौजूदा प्रबंध समिति को भंग कर दिया है। साथ ही नई वैध समिति के गठन तक विद्यालय में प्रशासक नियुक्त किया गया है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-9 लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई शिक्षा निदेशक की 26 दिसंबर 2025 की आख्या के आधार पर की गई है। प्रकरण की शिकायत पूर्व अध्यक्ष कर्ण सिंह ठेकेदार, पूर्व प्रबंधक राजवीर सिंह और समिति सदस्य रामभजन, आजीवन सदस्य करण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने 24 सितंबर 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत से की थी। आरोप था कि प्रबंध समिति का चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं कराया गया है। इसके बाद 25 सितंबर 2024 को डीआईओएस ने इंट...