शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के लाइव प्रसारण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई अधिकारी अनुराधा तथा द्वितीय इकाई अधिकारी पारुल यादव के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे और ड्रग्स की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं पल्लवी, कशिश वर्मा, शीनू, अंशिका, शशि, रोली, नेहा, गरिमा, सपना, रिम...