शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय का बीएससी छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बायो वर्ग में उकैमा बानो ने 8.20 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा रस्तोगी ने 7.99 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा अनन्या दीक्षित ने 7.30 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। मैथ्स वर्ग में रश्मि देवी ने 7.17 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी मिश्रा 6.85 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा अंजली सिंह 6.62 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- बीबीए द्वितीय सेमेस्टर प्रथम वर्ष का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत उन्होंने कहा...