आर्य महिला पीजी कॉलेज का बीकॉम-एमकॉम में शत-प्रतिशत परिणाम, श्रेया व अनामिका रहीं अव्वल
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का बीकॉम और एमकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दोनों पाठ्यक्रमों की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। बीकॉम अंतिम वर्ष में श्रेया अग्रवाल ने 7.21 सीजीपीए के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। आयुषी यदुवंशी 6.90 सीजीपीए के साथ दूसरे और रिशु सिंह 6.77 सीजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं एमकॉम अंतिम वर्ष में अनामिका सिंह ने 6.83 सीजीपीए के साथ प्रथम, महक आलम ने 6.80 सीजीपीए के साथ द्वितीय और श्रुति गुप्ता ने 6.78 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने सफल छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.