शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता और बेसिक ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम नोडल अधिकारी पारुल यादव और रोड सेफ्टी क्लब संयोजक अनुराधा के निर्देशन में हुआ। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आलोक कुमार सिंह और डॉ. रोशनी सक्सेना ने दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने, पल्स जांचने और 112, 108 जैसी आपात सेवाओं की जानकारी दी। सीपीआर का 30:2 अनुपात डेमो के माध्यम से समझाया गया। प्राचार्य प्रो. रूपांशुमाला ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...