वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को गृह विज्ञान प्रदर्शनी और फैशन शो का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। फैशन शो में बांधनी दुपट्टा, लहंगा, सलवार-सूट, फ्रॉक, गाउन और डिजाइनर कपड़ों का प्रदर्शन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू मेहरोत्रा ने कहा कि आजीविका चलाने में फैशन डिजाइनिंग बेहद कारगर है। फैशन शो में परंपरागत और आधुनिक परिधान प्रदर्शित किए गए। उनकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। इस मौके पर चंचला सिंह, डॉ. एकता गुप्ता, दिव्या वाजपेयी, अनुराधा श्रीवास्तव, मीनू यादव, रितिका उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक रंगों से तैयार पारम्परिक परिधान बने आकर्षण यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.