शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशु माला ने दीप प्रज्वलित कर किया और छात्राओं को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। नाटिका का निर्देशन डॉ. संजीत अग्रवाल और डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया। प्रस्तुति में सरगम वर्मा, रिया वाजपेई, शिखा वर्मा, पुष्पांजलि सिंह, शिवानी गुप्ता व आकांक्षा वर्मा ने भाग लिया। छात्राओं ने वाहन की रफ्तार, सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व को सरल तरीके से समझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.