मऊ, अप्रैल 27 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गोंठा स्थित आर्य बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या स्मिता राय द्वारा छात्राओं को शील्ड, मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। हाई स्कूल परीक्षा में कॉलेज की टॉपर ज्योति चौहान और तनु राज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा तरन्नुम ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में नेहा...