फरीदाबाद, मई 5 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। आर्य नगर क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों के बाहर और आने-जाने वाले रास्तों पर सीवर का गंदा पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि इसी गली से आसपास के कई शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों का रोजाना आवागमन होता है। उन्हें मजबूरी में इस गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.