प्रयागराज, अप्रैल 8 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में एक सप्ताह के योग शिविर का उद्घाटन बुधवार को हुआ। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने योग को दिनचर्या का अभिन्न अंग मानते हुए सभी को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। उप प्राचार्या डॉ. इभा सिरोठिया ने कई योग आसनों का वर्णन किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने कहा कि योग का महत्व जीवन में ऑक्सीजन की तरह है। योग समिति की सदस्य डॉ. निशा खन्ना, डॉ. स्मिता एवं डॉ. दीपशिखा संयोजन कर रही हैं। प्रो. नीलांजना, प्रो. अंजू श्रीवास्तव ने भी योग शिविर में प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.