प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पीएसी के सहयोग से हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, डॉ. ज्योति मिश्रा और ऋत्विक सोलंकी उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक ने इसे अहम कदम बताया। डॉ. रंजना त्रिपाठी को हार्टफुलनेस महाविद्यालय इकाई का समन्वयक बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...