आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पर बिजली चोरी का केस
बस्ती, मई 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के खिलाफ विद्युत प्रवर्तन दल ने विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रवर्तन दल की जांच में पाया गया कि विद्यालय परिसर में लगे बिजली के मीटर को बाईपास कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। माना जा रहा है कि बिजली चोरी की सूचना पर ही प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की है। प्रवर्तन दल के अवर अभियंता शशिकांत गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर चौबे, हेड कांस्टेबल राजू पासवान, सोना देवी, कांस्टेबल गौरव वर्मा, सृजित यादव की टीम ने धर्मशाला रोड स्थित श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, बभनगांवा के परिसर को चेक किया। चेकिंग में टीम ने पाया कि परिसर में लगे बिजली के मीटर को काटकर हटा दिया गया है। बिना मीटर के ही सीधे बिजली का उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.