आर्य कन्या इंटर कालेज के पुन:निर्माण कार्य का शिलान्यास
पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत आर्य कन्या इण्टर कालेज के पुनः निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना की और शिलापट्ट का अनावरण किया। पुनः निर्माण कार्य में डीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड पीलीभीत को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापरक ढंग से कराया जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण किया जाए। ताकि छात्राओं को जल्द से जल्द आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। इस दौरान प्रधानाचार्य, कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.