मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में वैदिक फिजिक्स सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा और आधुनिक भौतिक विज्ञान के वैज्ञानिक संबंधों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहोदय कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष शिव कुमार जी ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ. रणवीर सिंह रहे। मुख्य वक्ता आचार्य अग्निव्रत नैष्ठिक और विशाल आर्य ने वैदिक ग्रंथों में वर्णित पदार्थ, ऊर्जा और अंतरिक्ष के सिद्धांतों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुज़फ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 225 शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी शंकाओं का समाधान पाया। विद्यालय प्रबंधक सुघोष आर्य ने बताया कि आचार्य अग्निव्रत के यूट्यूब चैनल पर अध्ययन सामग्री व पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध ह...