आर्यों का महासम्मेलन में हवन यज्ञ कर निकाली शोभायात्रा
मुजफ्फर नगर, मई 19 -- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा नई मंडी वकील रोड स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय आर्यों का महासम्मेलन व वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को महासम्मेलन के दूसरे दिन हवन यज्ञ व शोभायात्रा तथा प्रवचन व भजनोपदेश का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शोभायात्रा में शामिल हुए। सोमवार को आयोजित आर्यों का महासम्मेलन व वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आर्य महा सम्मेलन एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें उपदेशक आचार्य संजय याचिक, भजनोपदेशिका कल्याणी आर्या, आचार्य वेद आर्य ,कुंवर पाल शास्त्री, ओमवीर आर्य के उपदेशों एवं भजनों से सभी लाभान्वित हुए। शोभायात्रा में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.