दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मसलिया रोड सरुवा स्थित आर्या मिशन के चार होनहार विद्यार्थियों का चयन पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में हो गया है। चारों विद्यार्थी गरीब परिवार से है और चारों ने अपनी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। चारों जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए है। चारों के चयन से स्कूल की प्रिसिंपल संध्या रानी एवं पति महेश कापरी काफी खुश है। संध्या रानी के पति महेश कापरी शिकारीपाड़ा के डिग्री कॉलेज से रिटायर हुए है। वे सरुवा में एक स्कूल खोले है और उनके स्कूल में अधिकांश गरीब तबके के ही बच्चे पढ़ाई कर रहे है। महेश कापरी ने बताया कि समीर सोरेन जिला टॉपर है। वह शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपहाड़ी के पगदाहा गांव का रहने वाला है। उसके पिता लखन सोरेन एक किसान है और अपने बेटे को काफी मेह...