सहारनपुर, मार्च 11 -- गंगोह। आर्य समाज अन्तरंग सभा के सर्वसम्मति से सम्पन्न चुनाव में बिजेन्द्र आर्य अध्यक्ष, शेखर आर्य मन्त्री और योगेश आर्य कोषाध्यक्ष चुने गए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तहसील मन्त्री डॉ. वीरसिंह भावुक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आर्य समाज की 12 सदस्यीय अन्तरंग सभा के लिए बिजेन्द्र आर्य अध्यक्ष, शेखर आर्य मन्त्री और योगेश आर्य कोषाध्यक्ष के अलावा अमित आर्य उपाध्यक्ष, अनिल आर्य बाल्लू उपमन्त्री, सुनील आर्य पुस्तकालयाध्यक्ष, विकास आर्य आर्य वीर दल अधिष्ठाता, राजेंद्र आर्य ऑडिटर चुने गये। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रमेश आर्य सुखेड़ी, पुरुषोत्तम आर्य, अजय आर्य, अनुज आर्य व उद्देश्य आर्य चुने गए। रविवार 15 मार्च को शपथ ग्रहण के साथ नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.