आर्यसमाज के वार्षिकोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। आर्य समाज गांधी नगर बस्ती का 107वां वार्षिकोत्सव 14 से प्रारम्भ होकर 17 मार्च तक चलेगा। यह जानकारी प्रधान बृजकिशोर आर्य, मंत्री मुरलीधर भारती व कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा ने दी। आर्यसमाज पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक देवयज्ञ होगा। 14 मार्च को अपरान्ह एक बजे पांच बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आर्य समाज गांधीनगर बस्ती से निकलकर कंपनीबाग से रौता चौराहे होते हुए गौरीदत्त धर्मशाला से सभास्थल तक आएगी। 15 मार्च को नारी सशक्तिकरण, सफल परिवार, 16 मार्च को टेस्टट्यूब बेबी व 17 मार्च को राष्ट्रीय समस्याओं का वैदिक समाधान विषय पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.