नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग अंडर-19 वनडे एशिया कप 2026 में दमदार पारी खेलने के बाद सूर्खियों में हैं। उन्होंने मंगलवार (10 नवंबर) को यूएई के खिलाफ 168 गेंदों में 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से 160 रन बनाए। भारत ने 309/7 का स्कोर बनाया और यूएई को 70 रनों से रौंदकर सेमीफाइनल में एंट्री की। यूएई के खिलाफ गदर काटने के बाद ओपनर आर्यवीर का विराट कोहली के साथ एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। उन्होंने 2017 में स्टार स्पोर्ट्स पर कोहली से बातचीत की थी। कोहली तब भारतीय टीम के कप्तान थे। आर्यवीर ने कोहली से अपने पिता से मिलने को लेकर सवाल किया था।'वह आपके पापा के बहुत अच्छे दोस्त रहे' वीडियो में आर्यवीर ने कोहली से पूछा कि जब आप छोटे थे तो मेरे पापा से पहली बार मिलने क...