नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Aryavir Sehwag century: वीरेंद्र सहवाग के करियर का अंत आज से कई साल पहले हो गया था, लेकिन उनके परिवार में क्रिकेट की विरासत को उनके बेटे आगे बढ़ा रहे हैं। वो भी कोई छोटे मंच पर नहीं, बल्कि भारत के लिए अंडर 19 एशिया कप में शानदार खेल का मुजाहिरा पेश कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग भारत की अंडर 19 एशिया कप टीम में चुना गया है, जहां वे शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने एशिया कप के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ तूफानी 70 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अब दूसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में परिस्थितियों को परखा, उसके बाद विकेट के अनुसार अपने शॉट्स का सिलेक्शन किया। उन्होंने आज के मुकाबले में खेल की जरूरत को समझते हुए कोई जल...