गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में शनिवार को भारतीय भविष्यवाद थीम पर आधारित 'फैशन फ्यूजन-2026' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों और 100 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। 62 विद्यार्थियों ने रैंप पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आर्यवीर को मिस्टर फैशन फ्यूजन और मीनाक्षी को मिस फैशन फ्यूजन का खिताब मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...