आर्यवीर दल प्रांतीय शिविर का दीक्षांत समारोह के साथ भव्य समापन
शामली, जून 26 -- बाबरी। महर्षि दयानन्द कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज भाजु में आयोजित आर्यवीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रांतीय शिविर का बृहस्पतिवार को भव्य समापन दीक्षांत समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्यवीरों, आर्य समाज के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षित आर्यवीरों को विधिवत दीक्षा प्रदान की गई। इसके पश्चात आर्यवीरों द्वारा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित आर्य समाज के प्रमुख अतिथियों ने किया। परेड में अनुशासन, एकरूपता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।आर्यवीर दल के प्रशिक्षक आचार्य राजकुमार आर्य के सानिध्य में आर्यवीरों ने विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मरक्षा संबंधी कौशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.