आर्यभट्ट स्पेस क्लब की गतिविधियों को मविवि के सभी कॉलेजों तक पहुंचाया जाएगा : कुलपति प्रो. केशरी
गया, जुलाई 7 -- मगध विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय संवादात्मक सत्र में विश्वविद्यालय ने आर्यभट्ट स्पेस क्लब ऑफ बिहार की गतिविधियों को अपने सभी संबद्ध महाविद्यालयों तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरिक्ष विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रखने के बजाय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, भू-स्थानिक विज्ञान (जीआईएस), सैटेलाइट कम्युनिकेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्टार्टअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.