कटिहार, फरवरी 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के मध्य, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य तथा गणित एवं विज्ञान शिक्षक 27 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने यह निर्देश जारी किया गया है। यह संगोष्ठी द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 'आर्यभट्ट प्रतिभा खोज परीक्षा (गणित एवं विज्ञान) 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। संस्था के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित है। इस प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.