कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गणित और विज्ञान के क्षेत्र में मेधावी प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से शुक्रवार को हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, कटिहार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस-2026 में अधिकतम छात्र भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए भी खुली है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रोत...