पटना, मार्च 18 -- द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण संपन्न हो गया है। इस बार गणित विषय ने विज्ञान को पीछे छोड़ दिया है। गणित में 71,261 जबकि विज्ञान में 65,184 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कुल मिलाकर इस प्रतियोगिता के लिए देश भर से 1,36,445 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष गणित विषय में विज्ञान की तुलना में 6,077 अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो दर्शाता है कि विद्यार्थियों का रुझान गणित की ओर अधिक बढ़ रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया। राज्यवार विवरण के अनुसार, बिहार 36,190 आवेदनों के साथ शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश से 14,639, महाराष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.