बक्सर, दिसम्बर 31 -- युवा के लिए ------ बक्सर, हमारे संवाददाता। द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हो रही है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गणित व विज्ञान विषयों में प्रतिभावान छात्रों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। संस्था के सचिव डॉ. विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.