आर्यभट्ट ज्ञान विवि में खुलेगा इग्नू का अध्ययन केंद्र
पटना, जुलाई 9 -- आर्यभट्ट ज्ञान विवि (एकेयू) परिसर में जल्द इग्नू का अध्ययन केंद्र स्थापित होगा। गुरुवार को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, पटना के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव से मुलाकात कर अध्ययन केंद्र की स्थापना पर चर्चा की। बैठक में कुलपति ने विवि परिसर में अध्ययन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णा राव ने किया। उन्होंने कुलपति को इग्नू की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, राष्ट्रीय स्तर पर संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा अध्ययन केंद्रों की भूमिका की जानकारी दी। कहा कि इग्नू का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ बनाना है।एकेयू कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव ने इग्नू के उच्च शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.