हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- रोशनाबाद स्थित आर्यन हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर उत्तरांचल डेंटल एवं मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सौजन्य से लगाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन वंदना त्यागी, ज्वाइंट डायरेक्टर आकर्ष त्यागी एवं प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह ने कैंप इंचार्ज डॉ. श्रेया और उनकी टीम का स्वागत किया। डॉ. श्रेया के नेतृत्व में डॉ. सीमा श्री, डॉ. संजना यादव, डॉ. शिवानी कांति, डॉ. काजल गोस्वामी, डॉ. कनिष्का रावत, डॉ. योगेन्द्र एवं डॉ. विभव मलिक सहित टीम ने विद्यार्थियों के दंत परीक्षण किए। चिकित्सकों ने बच्चों को दंत स्वच्छता, उचित ब्रशिंग तकनीक, संतुलित आहार और दंत रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। जरूरतमंद छात्रों को आगे के उपचार हेतु परामर्श भी प्रदान किया गया।

हिंदी ...