आर्यन हत्याकांड के विरोध में चार घंटे तक किया सड़क जाम
नवादा, जुलाई 6 -- काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव स्थित तालाब से शनिवार की रात 7 वर्षीय आर्यन कुमार का शव बरामद होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को वारिसलीगंज-काशीचक मुख्य पथ को जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बीच सड़क पर रख कर करीब चार घंटे तक जाम किया गया। सड़क जाम कर रहे लोग अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर डॉग स्कवायड और एफएसएल की टीम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। करीब चार घंटे तक लोगों ने सड़क पर विरोध किया। जिसके चलते वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इसकी जानकारी मिलने पर काशीचक थाने की पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी भी वहां पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.