बागपत, अगस्त 11 -- बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को विस्तार देते हुए आर्यन सिंह को राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आर्यन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से खिलाड़ियों एवं युवाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेरठ : आर्यन सिंह बने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव यह भी पढ़ें- नेपाल में गोल्ड जीतकर चमके औरैया के आर्यन, अब थाईलैंड में दिखाएंगे दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...