सोनभद्र, जून 17 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में खेले जा रहे रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता वोर्टेक्स कप का फाइनल मुकाबला मंगलवार की देर शाम आर्यन बिल्ली ओबरा और सुपर किंग के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में आर्यन बिल्ली ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर किंग को छह विकेट से शिकस्त देकर वोर्टेक्स कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। आर्यन बिल्ली ओबरा के गेंदबाजों ने कसी और धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। दबाव के चलते सुपर किंग के विकेट नियमित अंतरालों पर गिरते रहे। यह भी पढ़ें- आर्यन के खेल से पीएन राय इलेवन 56 रन से जीता निर्धारित आठ ओवरों के इस सीमित मुकाबले मे...