आर्यन बने प्रधानमंत्री, वेंकटेश्वर उप प्रधानमंत्री
लखीमपुरखीरी, मई 3 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव विद्यालय प्रबंधक डॉ. आदित्य कुमार पुरवार, कोषाध्यक्ष ईश्वर दीन वर्मा और प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम के अनुसार छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद पर आर्यन पटेल और उप प्रधानमंत्री पद पर वेंकटेश्वर दीक्षित निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कन्या भारती की प्रधानमंत्री आराध्या शुक्ला और उप प्रधानमंत्री अनन्य सोनी चुनी गईं। प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया भारत के निर्वाचन आयोग की तर्ज पर कराई जाती है। इसके अंतर्गत छात्र संसद प्रभारी आचार्य द्वारा चुनाव अधिसूचना जारी की जाती है जिसके बाद प्रत्येक कक्षा से एक-एक छात्र और छात्रा सांसद के रूप में चुने जाते हैं। यह भी पढ़ें- रामकृष्ण विवेकानंद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.