बागपत, मार्च 2 -- खेकड़ा। क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र आर्यन ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। आर्यन ने बागपत जनपद में 31वीं रैंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की है। जैसे ही परीक्षा उत्तीर्ण करने की सूचना उसके परिजनों को मिली, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। आर्यन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय के शिक्षक विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि काफी आर्यन होनहार छात्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...