आर्यन जुयाल को मिली गोरखपुर लायंस की कमान
कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में गौर गोरखपुर लायंस की कमान अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को सौंपी गई। टीम के उप कप्तान शिवम को बनाया गया है। 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना और कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम की मेजबानी में शुरू होने वाली टी-20 लीग के लिए गोरखपुर की फ्रेंचाइजी ने फाइनल तैयारी शुरू कर दी है। संतुलित एकादश के साथ ही विकल्प के रूप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। पिछले सीजन तक गोरखपुर लायंस की कप्तानी अक्षदीप नाथ कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.