देहरादून, मार्च 31 -- फोटो देहरादून। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय आर्यन ग्रुप ने अपनी 21वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। भंडारे में करीब एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया, जिसके बाद आर्यन ग्रुप बाल विकास केंद्र के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। नन्हें बच्चों के नृत्य ने वहां मौजूद सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सहायता संपर्क फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बैग और स्टेशनरी किट वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष फैजी अलीम खान ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान वार्ड चार की पार्षद महिमा पुंडीर, सुधीर पुंडीर, सहायता संपर्क से तुषार व कपिल, सचिव सुपोष गुप्ता, उपासना वर्मा, मनीष गोदियाल, अफशां अलीम, अब्दुल अलीम, सीमा अ...