आर्यन ग्रुप एनजीओ ने 20 छात्र-छात्राओं को बांटे इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र
देहरादून, जुलाई 29 -- देहरादून। आर्यन ग्रुप एनजीओ ने दो माह की इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को एक गरिमामय समारोह में इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस दौरान यूपीईएस, दून ग्लोबल, इनवर्टिस और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष फैजी अलीम खान ने बताया कि इन प्रशिक्षुओं ने पिछले दो महीनों में मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज सेवा और सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाई। जमीनी स्तर पर कार्य कर उन्होंने समाज की वास्तविक जरूरतों को गहराई से समझा। समारोह में मुख्य अतिथि तारा फाउंडेशन की अध्यक्ष त्सेरिंग लुडिंग का स्वागत संस्था की उपाध्यक्ष उपासना वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि अफशां अलीम ने महिमा, प्रिंस, प्रियंशी, उज्ज्वल, अंश समेत सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.