प्रमुख संवाददाता, जुलाई 30 -- यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े बुधवार शाम एक तरफा प्यार में हिस्ट्रीशीटर आदित्य ने अनुष्का को चार गोली मारकर खुद अपनी जान दे दी। इससे पहले आदित्य ने इंस्टाग्राम पर 18 जुलाई को वीडियो स्टोरी लगाई कि मेरे प्यार से भी बुरा मेरा बैर, सिर पर मार दू गोली। इस वीडियो के 11 दिन बाद ही अनुष्का को आरोपी ने सिर पर ही गोली मार दी। पुलिस इस घटना के पीछे लव ट्रायंगल को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि अनुष्का ने आर्यन के नाम का टैटू बनवाया था, जिसे आदित्य ने देख लिया था। आदित्य इसी बात को लेकर युवती से विवाद कर रहा था, लेकिन युवती ने बातचीत से मना कर दिया था। ऐसे में मिलने के बहाने से आदित्य ने अनुष्का को बुलाया और गोली मार दी और खुद भी सुसाइड कर लिया। यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में हिस...