सहारनपुर, मई 20 -- आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर छात्र छात्राओ ने बुधवार को जिला अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानाचार्य अमिता चौधरी टॉपर छात्रा प्रबलप्रीत व आर्यन के साथ जिला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान से शिष्टाचार भेट कर उनको बूके प्रदान किये। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंध समिति के अंकुर अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, निखिल आर्य ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको गिफ्ट प्रदान किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...