गोरखपुर, जनवरी 9 -- गोरखपुर। शहर के आर्यनगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में गुरुवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर में घुसकर दानपात्र उठा ले गए। वारदात मंदिर के पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मंदिर के पास खाली दानपात्र बरामद किया है। फुटेज में दिख रहे आरोपित की तलाश चल रही है। मंदिर के महंत राजन कुमार दास ने दी तहरीर में बताया कि सात जनवरी की रात चोरों ने प्राचीन मां कामिनी देवी व हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। चोर दानपात्र उठाकर ले गए, जिसमें करीब 1200 रुपये नकद थे। सुबह पूजा के समय जब मंदिर के कपाट खोले गए तो दानपात्र गायब मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसी कैमरे के फुटेज में एक युवक देर रात मंदिर परिसर में घुसते और दानपात्र उठाकर बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है। बता दें कि 10 दिन पहले हट्ठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.