देहरादून, मई 23 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आर्यनगर वार्ड स्थित साकेत कॉलोनी में रुपये 905.80 लाख की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री गणेश जोशी का स्वागत किया।गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। मंत्री जोशी ने एमडीडीए द्वारा कैनाल रोड स्थित एकता ऐवन्यू पार्क में रुपये 19.37 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। यह भी पढ़ें- बिंदाल नदी में चैनेलाइजेशन के काम बरसात से पहले हों पूरे ...