आर्यनगर में जल निकासी ठप, अंबेडकर पार्क के आसपास जलभराव
हरिद्वार, अप्रैल 5 -- आर्यनगर गाजीवाली में जल निकासी ठप होने से अंबेडकर पार्क के आसपास पानी जमा हो गया है। मोहल्लों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंबेडकर पार्क गांव का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। यहां प्रतिदिन लोग आते-जाते हैं। पार्क के आसपास जलभराव और फैलती गंदगी से रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा आ रही है। सोहन पाल सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक, घनश्याम, मुकेश और देवराज ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ मच्छर और मक्खियों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से जल निकासी दुरुस्त कर पार्क के आसपास क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.