गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यनगर में छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर शुक्रवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को गोला क्षेत्र निवासी सक्षम मिश्रा को दबोच लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस आर्थक प्रताप सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपित महेश चौधरी और सैफ अली की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। घटना 20 फरवरी की रात करीब 11:20 बजे की है। आरोप है कि बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से आर्यनगर स्थित उज्ज्वल यादव के घर पहुंचा। वहां पहुंचकर आरोपितों ने तेज आवाज में उज्ज्वल को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.