आर्म रेसलिंग में देवबंद की बेटी विशु ने गुजरात में जीता मेडल
सहारनपुर, जून 14 -- देवबंद, संवाददाता। गुजरात में हुई आल इंडिया फोर्थ नेशनल आर्म रेसलिंग (पंजा प्रतियोगिता) चैंपियनशिप में देवबंद तहसील के गांव चौंदाहेड़ी निवासी विशु चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
सामाजिक बदलाव की आवश्यकता उनकी उपलब्धि पर ग्रामीणों ने विशु का गांव पहुंचने पर सम्मानित किया। गांव चौंदोहड़ी निवासी पिंटू चौधरी की पुत्री आर्म रेसलर विशु चौधरी ने अपने स्वागत कार्यक्रम में बताया कि गुजरात के गांधीनगर में हुई इस प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी शामिल हुए थे। कहा कि बड़ों के आर्शीवाद और स्नेह से उसे मिली ताकत से यह मुकाम मिला है।
बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश पूर्व एमएलसी चौ. गजे सिंह के पुत्र दीपक पंवार ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। कहा कि यदि बेटियों को समान अवसर प्रदान किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.