बागेश्वर, जुलाई 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हल्द्वानी में आयोजित आर्म ब्रावल 2026 की ओपन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के कृष्णा पांडे ने राइट हैंड ओपन कैटेगरी का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वह इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में बीटेक (सीएसई-एआई/एमएल) के छात्र कृष्णा प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भी निभा चुके हैं। वह युवाओं को आर्म रेसलिंग से जोड़ने के साथ नशामुक्ति अभियान के माध्यम से फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...