आर्म रेसलिंग खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 खिलाड़ियों को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम रजनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना भी खिलाड़ी की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करना चाहिए। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. गौरव कौशल और आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव व कोच डॉ. पुनीत मनीषी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता दो अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर में होगी। यह भी पढ़ें- जैप-5 देवघर के निशानेबाजों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.