वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। दिव्यांग अधिवक्ता और आर्म रेसलर मनोज कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। मंगलवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रामप्रकाश सिंह ने मनोज कुमार को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित इस चैम्पियनशिप में दिव्यांग पैरा खिलाड़ी मनोज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 55 किलोग्राम पैरा आर्म रेसलिंग वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...