मधुबनी, अप्रैल 15 -- हरिचंद्र यादव लदनियां। गश्ती के क्रम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने पद्मा व योगिया के बीच स्थित धौरी पुल के निकट संदेश के आधार पर एक युवक को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया के पुलिस की गाड़ी देख युवक रास्ता बदला और भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। पूछे जाने पर उसने अपना नाम योगिया गांव निवासी सिकंदर यादव उर्फ सिके बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से लौह निर्मित एक लोडेड देसी कट्टा मिला, जिसे अनलोड करने पर एक जिन्दा कारतूस मिला। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सहरसा : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सहरसा: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.