रांची, अप्रैल 13 -- रांची। आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में लंबे समय से जेल में बंद आरोपी राहुल कुजूर को आखिरकार जमानत मिल गई। अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने करीब 2 साल 5 माह की न्यायिक हिरासत के बाद उसे राहत दी। राहुल कुजूर 28 नवंबर 2023 से सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 283/2023 में जेल में था। मामला जमीन कारोबारी स्व. कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार की सप्लाई से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2023 को जत्रा रोड स्थित काली मंदिर के पास संजय कुमार की हत्या हुई थी। जांच में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार राहुल कुजूर द्वारा उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, जिसे कोर्ट ने महत्वपूर्ण माना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.