हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में एक,हत्या के प्रयास मामले में एक,अपहरण के कांड में एक,वारंट में छह, उत्पाद अधिनियम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 11 कुर्की का निष्पादन किया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। (हाजीपुर से घनश्याम)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.